रामपुर जनपद के अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों ने जताया आक्रोश।
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल लागू करने की उठाई मांग।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /भारतीय स्तंभों में अहम भूमिका निभाने वाले न्यायपालिका के बेंच और बार महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसमें आए दिन अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही है फिर भी राजनीति के बड़े-बड़े जादूगर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर समाज में अपना पताका लहराते फिर रहे हैं जैसा कि रामपुर जनपद के अधिवक्ता फारूख अहमद खान की सरेआम हत्या हुई और अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। जिस परिपेक्ष में गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन संगठन के सभागार में संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं द्वारा मीटिंग की गई और मृतक अधिवक्ता के प्रति संवेदना व्यक्त किया तथा आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दीवानी न्यायालय के प्रांगण से नारा बुलंद करते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा ।जिसमें लंबित महत्वपूर्ण बिंदु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम आदि रहा। इस आशय की जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को भी कॉपी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस आम सभा की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे क्रिमिल बार एसोसिएशन की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार मिश्रा व संचालन महासचिव गण अजय कुमार पांडे तथा भूपेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।