Spread the love

शिवपुर नई बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर।

बलिया /उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आज शिवपुर नई बस्ती, बलिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड के निर्देशन में परालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र) द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि आगामी 22 फरवरी 2026 को गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन प्रस्तावित है। इस शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। आयोजकों ने आमजन से अपील की कि वे 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। उक्त कार्यक्रम का संचालन पार्वती वर्मा, श्रीमती रीता शर्मा एवं शिल्पी गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *