गुम हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर, परिजनों को किया गया सुपुर्द।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना AHT पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना सिकन्दरपुर पर 04 अप्रैल 2024 को वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 78/24 धारा 363 IPC से सम्बन्धित गुमशुदा खुशी राजभर पुत्री श्री छोटक राजभर, उम्र 05 वर्ष, निवासी ग्राम रूद्रवार, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया के गुम होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 अजीत कुमार दूबे थाना AHT जनपद बलिया की जा रही थी, विवेचना के क्रम में उ0नि0 अजीत कुमार दूबे मय हमराह द्वारा गुमशुदा खुशी राजभर पुत्री छोटक राजभर, निवासी ग्राम रूद्रवार, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया उम्र 05 वर्ष, को सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना पर स्पेशल एडॉप्सन एजेन्सी सिवान बिहार से सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिनांक 16 फरवरी 2026 को परिजनों को सुकुशल सुपुर्द किया गया।