उदयपुरा गांव मे घर से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

Spread the love

 

बलिया /थाना दुबहड़ क्षेत्र के उदयपुरा गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खुर्शीद अंसारी की भांजी नाजनी परवीन, निवासी निपनिया थाना मनियर, 17 मार्च की सुबह करीब 8 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारी समेत कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना दुबहड़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने किशोरी के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *