इब्राहिमाबाद गांव में भैंस निकालने के प्रयास में युवक की तालाब में डूबने से मौत।

Spread the love

 

बलिया /बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सामने आई, जब ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान मुटुर यादव के रूप में हुई है, जो पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वह गांव के दक्षिण दिशा में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान एक भैंस बारिश के पानी से भरे गहरे तालाब में चली गई। उसे निकालने के प्रयास में मुटुर खुद गड्ढे में उतर गया और गहराई में जाने से डूब गया।
सूचना पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *