बलिया /बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपुर सेरिया संपर्क मार्ग पर टंडवा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा गुरुवार की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार सेरिया गांव निवासी अखिलेश सिंह (24) राजपुर चट्टी से अपने गांव लौट रहे थे। टंड़वा गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इससे अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलावस्था में अखिलेश को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।