बलिया /अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर चोरी के सम्बन्ध में वादिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-98/26 धारा-305(ए) बीएनएस थाना कोतवाली पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। प्रयास के क्रम में 03 अप्रैल 2026 को उ0नि0 गिरिजेश सिंह मय हमराह क्षेत्र में रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वाछिंत में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास की सूचना मिली की 8/9 मार्च 2026 कि रात्रि में परमन्दापुर में जो चोरी घर में हुयी थी उससे सम्बन्धित अभियुक्तगण मालगोदाम के प्लेटफार्म के पास बैठे हुए हैं किसी का इन्तजार कर रहे हैं अगर जल्दी किया जाय तो दोनों पकड़े जा सकते हैं। मुखबीर खास के सूचना के क्रम में 02 नफर अभियुक्तगण 1.अजय कुमार तुरहा पुत्र विजय शंकर तुरहा निवासी निहोरानगर विचलाघाट थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष 2. अविनाश शर्मा पुत्र सन्तोष शर्मा निवासी बेदुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को मालगोदाम के प्लेटफार्म के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त अजय कुमार तुरहा के पास से एक जोड़ी टप्स का वजन 2.8 ग्राम, दो जोड़ी पायल का वजन 151 ग्राम चार चोड़ी बिछिया का वजन 18 ग्राम, एक अदद हार का वजन 19 ग्राम पाया गया तथा अविनाश शर्मा के पास से बरामद आभूषण का वजन किया गया तो एक अदद चेन का वजन 7.360 ग्राम, एक जोड़ी बच्चा बाली का वजन 900 मिली ग्राम, एक जोड़ी नाक की किल का वजन 750 ग्राम, दो जोड़ी पायल का वजन 197 ग्राम, तीन जोड़ी बिछिया का वजन 13 ग्राम बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।