बलिया /उल्लेखनीय है कि काफी समय से थानों में अवैध शराब जमा है जिसके निस्तारण हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में जनपद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया ।
इसी क्रम में जनपद के थाना सुखपुरा पर अवैध शराब के 18 मुकदमें से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में अपर जिला अधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा मादक पदार्थों,स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में 07 अप्रैल 2026 को थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कुल 18 मुकदमें में कुल 330 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया गठित कमेटी तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय राकेश कुमार सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी बलिया वीर पाल सिंह व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे सुखपुरा की उपस्थिति में कराया गया । उक्त समस्त प्रक्रिया की फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी भी करायी गयी।