बलिया /जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह के के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि वादिनी मुकदमा द्वारा 07 अप्रैल 2026 को थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि विवेक कुमार राजभर पुत्र सुदेश्वर राजभर निवासी उचेडा थाना फेफना जनपद बलिया द्वारा वादिनी मुकदमा को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना वादिनी मुकदमा द्वारा शादी के लिये बोलने पर शादी से इंकार करते हुये वादिनी मुकदमा/पीडिता को मारने पीटने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में 08 अप्रैल 2026 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार राजभर पुत्र सुदेश्वर राजभर निवासी उचेडा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को मठ चौकारी मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।