ट्रक में अचानक लगी आग, मचा हड़कम्प।

Spread the love

 

बलिया /फेफना में नसीराबाद गांव के सामने एनएच-31 किनारे खड़े एक ट्रक में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें तेज हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर सर्विस को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *