बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी 2026 को मुकदमा वादी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था।
इसी क्रम में 26 अप्रैल 2026 को उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0
बीएनएस व पाक्सो एक्ट मे मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त बजरंगी कमकर पुत्र अश्वनि कमकर सा0 दलन छपरा रामपुर थाना दोकटी जनपद बलिया हुलिया उम्र करीब 19 वर्ष को शिव मंदिर मिढ्ढी के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।