बलिया पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 01मई 2026 को वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इसी क्रम में 02 मई 2026 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 दिलीप कुमार राय मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मूखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत द्वारा मु0अ0सं0 104/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त 1. राजनारायण यादव पुत्र स्व0 बच्चालाल यादव उम्र 46 वर्ष निवासी चांदपुर पुरानी बस्ती थाना सहतवार जनपद बलिया को चांदपुर पुरानी बस्ती मोड़ से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *