AYUSH राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का बलिया दौरा, स्वच्छता अभियान से लेकर जनसंवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

Spread the love

 

बलिया /उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ 13 और 14 जून 2026 को बलिया दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 13 जून की शाम बलिया पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन में करेंगे। इसके बाद 14 जून को सुबह मुख्य चिकित्सा भवन, बलिया में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके उपरांत मंत्री विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं दोपहर में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

जिला प्रशासन ने मंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा, चिकित्सा, जनसंपर्क और स्वागत की तैयारियां भी तेज कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *