गोंड छात्र नौजवानों का धरना 11 वें दिन भी जारी रहा..

Spread the love

 

बलिया,बांसडी /भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम-2002 व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 शासनादेश 3 नवंबर 2021 द्वारा दिए गये दिशा निर्देश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किए जाने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील पर गोंड छात्र नौजवानों का अनिश्चित कालीन धरना 9 अप्रैल 2026 को भी जारी रहा! बांसडीह तहसीलदार द्वारा 7 अप्रैल 2026 को 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है! आंदोलनकारी गोंड छात्र नौजवानों का कहना है कि जो साक्ष्य लेकर बांसडीह तहसीलदार साहब द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, वही साक्ष्य सबूत हम लोगों से भी लेकर हम लोगों का भी गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जाए!सभी गोंड धरनार्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी होने तक धरना जारी रहेगा! धरने में प्रमुख रूप से ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आगसा) के बांसडीह तहसील इकाई के अध्यक्ष बिट्टू गोंड के अलावा प्रिंस गोंड, गौतम गोंड, राजा गोंड, विजेन्द्र गोंड, अभिषेक गोंड, उमाशंकर गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, सोनू गोंड, रमेश गोंड, विजय शंकर गोंद सहित कई लोग रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *