बलिया पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष राजू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 04 मई 2026 को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 पवन कुमार द्विवेदी मय हमराह के पतारसी सुराग रसी में वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 85,80(2) बीएनएस व 4 डीपी एक्ट से संबन्धित अभियुक्त सत्येन्द्र यादव पुत्र सुग्रीव यादव निवासी कठही कृपालपुर थाना हल्दी जनपद बलिया को कठही डीह बाबा स्थान तिराहा बबुआपुर रोड से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *