बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व थाना मनियर पुलिस के उ0नि0 बृजेश कुमार राय तथा हे0का0 श्यामदुलार यादव द्वारा मा0 न्यायालय सीजेएम बलिया द्वारा निर्गत वारण्ट एनबीडब्लू मु0न0 2155/17 धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी रामायण पासवान उर्फ कालीचरण पुत्र भोला निवासी मोहल्ला चान्दू पाकड़ वार्ड नं0 12 कस्बा मनियर थाना मनियर बलिया को घर से पुलिस गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।