भीमपुरा पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट के NBW वारंट में 2 वारंटी गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में थाना भीमपुरा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारंट से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अखिलेशचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 19 जून 2026 को मा० सीजेएम न्यायालय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मु०नं० 2446/20, सरकार बनाम दिनेश राजभर, मु०अ०सं० 272/17 धारा 304 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त दिनेश पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवन निवासी ग्राम चरौंवा थाना भीमपुरा, जनपद बलिया को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा मा० एसीजेएम प्रथम न्यायालय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू मु०नं० 4106/11, सरकार बनाम सुरेश व अन्य, धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राजपति निवासी ग्राम चरौंवा थाना भीमपुरा, जनपद बलिया को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों वारंटियों के विरुद्ध थाना भीमपुरा में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—

उ0नि0 रवि कुमार वर्मा

हे0का0 विनोद यादव

रि0का0 अतुल यादव

रि0का0 अजहरूद्दीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *