बलिया /इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, बलिया द्वारा नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) एवं रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. अभय नारायण राय का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी आपदा और संकट की घड़ी में जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सदैव तत्पर रहती है और भविष्य में भी संगठन को उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे स्वयंसेवक के रूप में रेड क्रॉस के साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. पद्मावती गौतम, डॉ. मंजू रानी, डॉ. योगेन्द्र दास, जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय, डीपीएम राजशेखर, रविशंकर तिवारी, नितेश पाठक, आलोक कुमार विसेन सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और रेड क्रॉस के सदस्य मौजूद रहे।