ईद मिलादुन्नबी पर जिला अस्पताल में फल और दूध का वितरण।

Spread the love


बलिया /जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दावते इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की ओर से जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के बीच फल व दूध का वितरण किया गया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष हाफिज अजहर जमाल ने कहा कि हमारे सरकार, हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ के जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंदों की मदद करना और इंसानियत की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हाफिज सरवर आलम, मुहम्मद कैफ, साजिद खान, शाहिद खान, अरमान, आरिफ, अहमद हसन उर्फ बेलाल एडवोकेट, असगर अली वारिस पत्रकार, गुलाम रजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव एवं सुरेश शाह समेत अस्पताल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *